रात की ख़ामोशी ....
हवा के हल्के झोंके...
तारों की थाल सा भरा आसमान....
और उनके बीच एक खूबसूरत सा चांद......
है ना बहुत मोहक नज़ारा लेकिन इस नजारे को मेरे शब्दों में सुनने से शायद वो महसूस ना हो जो इस नजारे को अपनी आखों से देखने पर महसूस होगा।
लेकिन ये आपके नज़रिए और मूड पर निर्भर करेगा कि आप उसे कैसे देखते है ।।
अब दो इंसान एक सा तो नहीं सोच सकते ।आप मेरी इस बात को कुछ इस तरह समझ सकते है कि अगर कोई इंसान अच्छे मूड में है तो उसे ये रात की ख़ामोशी सुकून देने वाली होगी....हवा के हल्के झोंके इतराते हुए उसके बालों और गालों को सहलाते हुए से लगेंगे,
तारों से भरा थाल सा आसमान उसे और ज्यादा रोमांचक कर देगा । और उन तारों के बीच शर्माता हुआ वो खूबसूरत सा चांद उसे उसकी मेहबूबा सा लगेगा ...और फिर वो घंटो ऐसे ही बैठकर इस सुहानी सी रात को अंदर तक महसूस करना चाहेगा।। लेकिन वहीं दूसरी ओर अगर कोई इंसान बेचैन और परेशान सा हो उसे ये रात कैसी महसूस होगी उसको समझाने के लिए चंद लाइन है मेरे पास...उम्मीद करती हूं आपको पसंद आयेगी ...
ख़ामोशी है आज रात कितनी , पर फिर भी कुछ कहना चाहती है
जैसे ज़िन्दगी कुछ ना कहकर भी बहुत कुछ कह जाती है।।
ओंस की बूंद से भीग गई पत्तियां कितनी
पर फिर भी वो ओंस के आगोश में डूबना चाहती है
जैसे बर्फ ना चाहते हुए भी अपने ही पानी में घुल जाती है ।।
खामोश रात में फैली है तन्हाई कितनी
फिर भी धड़कने गुनगुनाना चाहती है
जैसे मंदिर में दिए की जलती हुई बाती
खुद को हवा से बचना चाहती है ।।
ख़ामोश है आज रात कितनी पर फिर भी कुछ कहना चाहती है
जैसे ज़िन्दगी कुछ ना कहकर भी बहुत कुछ कह जाती है ।।
Hlo friends ....read my another post...and if you like it then plzzz share and comment with our name plzzz
जवाब देंहटाएंबहुत ही सुंदर अंदाज़ में भावपूर्ण दृश्य दर्शाया है।����
जवाब देंहटाएंThankuuuu varun....your compliments and comments are very valuable for me...
हटाएंAwesome words and imaginations..
जवाब देंहटाएंThankuuuuu ....Mr.Dixit
हटाएंIt's all because of your support
It's a very beautiful line just like moon
जवाब देंहटाएंThankuuu...so much
हटाएंआपने मेरे शब्दों की तुलना चांद से कि है....इसके लिए मैं आपकी आभारी हूं ।।
Apne jeevan k dono palo ko chand panktiyo m bahut ache se piroya h.... bahut badhiya...����
जवाब देंहटाएंNice lines
जवाब देंहटाएंGood One 👍🏻
जवाब देंहटाएंAwesome
जवाब देंहटाएं